घुटने तक पानी से स्कूल जाते हैं कई बार गिरने से भीग जाती हैं किताबें चित्रकूट के बच्चों का अनोखा प्रदर्शन

चित्रकूट में बारिश से नदी-नाले उफान पर, ग्रामीण इलाकों में जलभराव. मानिकपुर के बंदरी पुरवा में पुल बहने से सड़क पर पानी, स्कूली बच्चे परेशान. ग्रामीणों ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया. गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला पुल करीब दो साल पहले बारिश में बह गया था. पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से अब बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर गया है और ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है. जलभराव की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है.

घुटने तक पानी से स्कूल जाते हैं कई बार गिरने से भीग जाती हैं किताबें चित्रकूट के बच्चों का अनोखा प्रदर्शन