क्या सचमुच हर साल बढ़ती है भगवान गणेश की मूर्ति जानिए तेलंगाना के इस मंदिर की अनोखी मान्यता

Telangana Ganesh Temple: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के रेजिंथल गांव स्थित सिद्धि विनायक मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक मान्यता के कारण श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान रखता है. मान्यता है कि यहां स्थापित स्वयंभू भगवान गणेश की प्रतिमा हर साल तिल या राई के दाने जितनी बढ़ती है. करीब 200 वर्ष पहले छोटी शिला के रूप में प्रकट हुई यह प्रतिमा अब लगभग 6.5 फीट ऊंची बताई जाती है. दक्षिणमुखी गणेश प्रतिमा और इससे जुड़ी रहस्यमयी मान्यताएं श्रद्धालुओं की आस्था को और मजबूत करती हैं. गणेश चतुर्थी और अंगारक चतुर्थी पर यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

क्या सचमुच हर साल बढ़ती है भगवान गणेश की मूर्ति जानिए तेलंगाना के इस मंदिर की अनोखी मान्यता