तेजस MK2 जेट के सामने THAAD-आयरन डोम हो जाएंगे फेल राफेल जैसी होगी रफ्तार F-35 और Su57 की जरूरत होगी खत्म!
तेजस MK2 जेट के सामने THAAD-आयरन डोम हो जाएंगे फेल राफेल जैसी होगी रफ्तार F-35 और Su57 की जरूरत होगी खत्म!
Tejas MK2 Fighter Jet: भारत अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए चौतरफा काम कर रहा है. मिसाइल, ड्रोन, एयर डिफेंस सिस्टम के साथ ही फाइटर जेट डेवलपमेंट के मामले में भी नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं. भारत के रक्षा वैज्ञानिकों ने लड़ाकू विमान डेवलपमेंट के सेगमेंट में बड़ी सफलता हासिल की है. रिपोर्ट की मानें तो तेजस MK2 फाइटर जेट MK1A की तुलना में कम रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) हासिल कर नया इतिहास रचा है. यानी तेजस MK2 की रडार विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे यह मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकता है. इस मामले में तेजस MK2 5th जेनरेशन के स्टील्थ विमान से चंद कदम दूर है.