चोरी करने बिल्डिंग में घुसे चोर भूल गए रास्ता फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
सूरत में चोरी करने आए चोर ही मुसीबत में फंस गए और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे. चोरी करने घुसे दो चोर फैक्ट्री में अंदर पहुंचकर निकलने का रास्ता भूल गए और लोगों से मदद मांगने लगे. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला.