Su-30 MKI जैगुआर और हॉक को मिलने वाला महाविनाशक बम पलक झपकते दुश्मन के एयरफील्ड कर देंगे तबाह
भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ 810.79 करोड़ रुपये का करार किया है. इसके तहत वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW खरीदे जाएंगे. यह एयर-टू-ग्राउंड प्रिसिजन गाइडेड ग्लाइड बम है, जिसे जैगुआर, हॉक और Su-30 MKI जैसे फाइटर जेट्स से लॉन्च किया जा सकता है. यह बम लंबी दूसरे से दुश्मन के एयरफील्ड को तबाह कर सकता है.