Bhilwara News: 65 किलो वर्ग में शिवम ने जीता गोल्ड अब श्रीनगर में दिखाएंगे दम SGFI जूनियर नेशनल पर नजर
Bhilwara News: 65 किलो वर्ग में शिवम ने जीता गोल्ड अब श्रीनगर में दिखाएंगे दम SGFI जूनियर नेशनल पर नजर
Bhilwara Sports News: भीलवाड़ा के शिवम ने राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है. राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के बाद अब शिवम के सामने अगली बड़ी चुनौती SGFI जूनियर नेशनल टूर्नामेंट की है. विद्या भारती की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में होगी. शिवम की सफलता से तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है.