सीकर का अनोखा मंदिर! ग्रहण में भी नहीं बंद होते कपाट भगवान को लगता है नियमित भोग
सीकर का अनोखा मंदिर! ग्रहण में भी नहीं बंद होते कपाट भगवान को लगता है नियमित भोग
Sikar Laxminath Temple: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर स्थित भगवान श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर की परंपरा देशभर से बिल्कुल अलग है. जहां सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान अधिकांश मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, वहीं इस मंदिर में सदियों से दर्शन, आरती और नियमित भोग की परंपरा जारी रहती है. मान्यता है कि भगवान लक्ष्मीनाथ को ग्रहण का प्रभाव नहीं लगता, इसलिए उन्हें सूतक काल में भी भूखा नहीं रखा जाता. करीब 500 साल पुराना यह मंदिर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम से भी आध्यात्मिक रूप से जुड़ा माना जाता है.