Kota Tourist Place : बारिश के बाद मुकुंदरा में बढ़ा जंगल का रोमांच सफारी के दौरान दिखे टाइगर
Kota Tiger Reserve : मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बारिश के बाद जंगल सफारी का रोमांच बढ़ा, पर्यटकों ने दो बाघों को एक साथ देखा. सफारी के दौरान पानी के किनारे एक बाघ आराम करता नजर आया, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद की गई. चट्टानी इलाके, घास और हरियाली के बीच बाघ का यह शांत अंदाज बेहद आकर्षक दिखाई दिया.