Karauli News: हाथों का हुनर देख रह जाएंगे हैरान करौली के लाल पत्थर से बनती है ऐसी तोप देशभर में बढ़ी डिमांड
Karauli Lal Patthar: करौली के युवा कलाकार गजानंद सैनी लाल पत्थर पर नक्काशी कर प्राचीन राजशाही दौर की तोप तैयार करते हैं. कभी युद्ध के मैदान में बारूद के गोले बरसाने वाली तोपें आज उनके हाथों से निकलकर देश के कई राजमहलों, हवेलियों और आलीशान इमारतों की शोभा बढ़ा रही हैं.