मराठी स्टाइल में सजा भीलवाड़ा का गणेश पंडाल FCI रोड पर दिख रहा महाराष्ट्र जैसा माहौल भक्त हो रहे आकर्षित
Bhilwara Ganesh Pandal: गणेश महोत्सव को लेकर भीलवाड़ा शहर में जगह-जगह आकर्षक गणेश पंडाल सजाए गए हैं. FCI रोड स्थित हरिजन बस्ती में युवा मित्र मंडल की ओर से बनाया गया गणेश पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पंडाल को खास तौर पर मराठी स्टाइल में सजाया गया है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को गणपति दर्शन के साथ महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा जैसा अलग माहौल देखने को मिल रहा है.