घर की चौखट से बाजार तक पहुंचा हुनर! महिलाओं के हाथों बने मिट्टी के बर्तनों की जबरदस्त डिमांड बढ़ रही आय

Pottery Business Bharatpur: भरतपुर में महिलाओं का पारंपरिक हुनर आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रहा है. यहां की महिलाएं चीनी मिट्टी और मिट्टी के आकर्षक बर्तन तैयार कर न केवल अपनी कला को जीवित रख रही हैं, बल्कि इससे अच्छी आय भी अर्जित कर रही हैं. सड़कों के किनारे लगाए गए उनके स्टॉल स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. सुंदर डिजाइन, पारंपरिक कारीगरी और उपयोगी उत्पादों के कारण इन बर्तनों की बाजार में जबरदस्त मांग है. इस काम ने कई महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है और उन्हें स्वरोजगार का मजबूत माध्यम दिया है. महिलाओं का यह प्रयास स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है.

घर की चौखट से बाजार तक पहुंचा हुनर! महिलाओं के हाथों बने मिट्टी के बर्तनों की जबरदस्त डिमांड बढ़ रही आय