Alwar News: RBSK के तहत बच्चों की लाखों रुपये की सर्जरी निःशुल्क 32 स्वास्थ्य स्थितियों की होती है जांच
Alwar News: RBSK के तहत बच्चों की लाखों रुपये की सर्जरी निःशुल्क 32 स्वास्थ्य स्थितियों की होती है जांच
Alwar News : अलवर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है. यह जन्मजात विकृतियों, बीमारियों का निःशुल्क उपचार व महंगी सर्जरी करा रहा है. हाल ही में खैरथल-तिजारा जिले के 5 वर्षीय गौरवित की जन्मजात बीमारी का निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से सफल ऑपरेशन कराया गया. सर्जरी, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, सभी आवश्यक जांच और उपचार का पूरा खर्च सरकार ने वहन किया. आवश्यकता अनुसार परिवहन सहित अन्य अनुमन्य सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं.