PM मोदी को स्लोवाकिया ने दिया देश का सबसे बड़ा सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से नवाजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च पुरस्कार उनकी मजबूत वैश्विक कूटनीति की सफलता को दिखाता है. यह अब तक किसी भी विदेशी सरकार द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. इससे पहले भी दुनिया के कई ताकतवर देश प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से नवाज चुके हैं. स्लोवाकिया द्वारा दिया गया यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों पर मुहर लगाता है.