रक्षा बजट 7 लाख करोड़ के पार तो क्या खेती मैन्युफैक्चरिंग पर पड़ेगा असर कहां से आएगा पैसा

Union Budget 2026: रक्षा बजट को लेकर इस बार बड़ी चर्चा है. पिछली बार करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट था, जबकि इस बार इसके 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में रक्षा पर खर्च सरकार की प्राथमिकता बना हुआ है, लेकिन इससे बाकी क्षेत्रों के लिए पैसा जुटाना एक बड़ी चुनौती भी बन जाता है. अगर कुल बजट की बात करें तो पिछले साल यह करीब 50–51 लाख करोड़ रुपये का था, जो इस बार बढ़कर लगभग 55 लाख करोड़ रुपये तक जा सकता है. लेकिन इस रकम का बड़ा हिस्सा पहले से ही तय खर्चों में चला जाता है। करीब 13 लाख करोड़ रुपये सिर्फ पुराने कर्ज के ब्याज में खर्च हो जाते हैं. इसके अलावा लगभग 11 लाख करोड़ रुपये राज्यों को दिए जाते हैं. इन दोनों को जोड़ें तो 24 लाख करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो जाते हैं. अगर इसमें 7 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट जोड़ दिया जाए, तो कुल खर्च करीब 31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. इसके बाद जो पैसा बचता है, उसमें से लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये कृषि और ग्रामीण विकास में चला जाता है.

रक्षा बजट 7 लाख करोड़ के पार तो क्या खेती मैन्युफैक्चरिंग पर पड़ेगा असर कहां से आएगा पैसा