Rampur Famous Samosa: रामपुर में यहां का समोसा है काफी मशहूर स्वाद ऐसा कि भीड़ खुद खिंची चली आती 25 साल से लोगों की पहली पसंद

Rampur ka famous samosa: रामपुर की तहसील शाहबाद में चंदौसी चौराहा डाकखाने के पास स्थित श्री राम स्वीट्स हमेशा पर लोगों की भीड़ से घिरी रहती है. यहां मिलने वाला सादा आलू का समोसा अपने खास स्वाद के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. दुकान के मालिक रोहित कुमार राम पिछले 25 वर्षों से समोसे बना रहे है. उनका कहना है कि समोसे में केवल आलू और घर पर तैयार किए गए मसालों का ही इस्तेमाल होता है. जिससे स्वाद हमेशा ताजा रहता है. समोसे को साफ और बढ़िया तेल में तला जाता है, जिससे वह कुरकुरा बनता है. 25 साल पहले 1 रुपये में बिकने वाला समोसा आज 8 रुपये का है. फिर भी रोजाना 5 से 6 हजार समोसे बिक जाते है. दिल्ली, हरियाणा सहित कई जिलों से लोग यहां स्वाद लेने पहुंचते है.

Rampur Famous Samosa: रामपुर में यहां का समोसा है काफी मशहूर स्वाद ऐसा कि भीड़ खुद खिंची चली आती 25 साल से लोगों की पहली पसंद