IAS बनकर किसने बनाया भौकाल कहीं Tesla का रौब तो कहीं 40 लाख की डिमांड ऐसे खुली 5 ठगों की पोल
Fake IAS Story: देश में खुद को फर्जी IAS अधिकारी बताकर ठगी, धौंस और धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाजों के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. खगड़िया में अजित डोभाल का कथित अंडरकवर एजेंट बनकर घूम रहे फर्जी अधिकारी के घर से भारत सरकार के बोर्ड लगी टेस्ला कार बरामद हुई, तो वहीं बरेली में एक महिला ने खुद को फर्जी IAS बताकर 40 लाख रुपये की ठगी कर शादी तक रचा ली.