चारों तरफ बाढ़ बीच में बेबस परिवार महिला का शव लेकर छत पर शरण लेने को मजबूर परिजन
चारों तरफ बाढ़ बीच में बेबस परिवार महिला का शव लेकर छत पर शरण लेने को मजबूर परिजन
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. मुंबई से सटे पालघर जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. यहां बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार को मृत महिला का शव लेकर अपने ही घर की छत पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.यह घटना पालघर के केलवे (पूर्व) स्थित देवीपाड़ा इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय अनुसया मनोहर लीलका का निधन हो गया था. लेकिन लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया, जिससे परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकल सके. हालात इतने खराब हो गए कि परिजनों को महिला के शव को लेकर घर की छत पर जाना पड़ा और वहीं मदद का इंतजार करना पड़ा. बाढ़ के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी समय पर पूरी नहीं हो सकी.