मुंबई में बारिश का बरपा ऐसा कहर आपस में आ भिड़े टेंपो-ऑटो-कार 2 हुए जख्मी
मुंबई में बारिश का बरपा ऐसा कहर आपस में आ भिड़े टेंपो-ऑटो-कार 2 हुए जख्मी
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बोरीवली स्थित देवी पाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसा हो गया. टेंपो, ऑटो और कार की टक्कर में दो लोगों गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं. हादसे के बाद वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कांदिवली से बोरीवली के बीच लंबा जाम लग गया. जाम के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश शुरू की. फिलहाल, बारिश के चलते सड़कें फिसलन भरी बनी हुई हैं.