मिक्सी-सूटकेस तो कभी प्लेन की सीट अहमदाबाद टॉयलेट कांड से पहले तस्करों ने कहां-कहां छिपाया सोना
मिक्सी-सूटकेस तो कभी प्लेन की सीट अहमदाबाद टॉयलेट कांड से पहले तस्करों ने कहां-कहां छिपाया सोना
Ahmedabad Plane Toilet Gold Smuggling Case: अहमदाबाद में विमान के टॉयलेट स्पीकर से ₹4.26 करोड़ का सोना मिलने से पहले, तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को छकाने के लिए कई हैरान करने वाले ठिकाने ढूंढे हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर पकड़े गए मामलों में कभी मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर, कभी ट्रॉली सूटकेस की गुप्त आउटर लाइनिंग में, तो कभी एयरपोर्ट स्टाफ की जैकेट की जेबों और कपड़ों के अंदर करोड़ों का सोना छिपाया गया. हद तो तब हो गई जब मस्कट से आए तस्करों ने एक्लेयर्स टॉफी के रैपर के भीतर केमिकल गोल्ड पेस्ट में तस्करी की कोशिश की.