मिडिल क्लास को क्या मिला पत्रकार के सवाल पर निर्मला सीतारमण का Awww… रिएक्शन वीडियो वायरल
मिडिल क्लास को क्या मिला पत्रकार के सवाल पर निर्मला सीतारमण का Awww… रिएक्शन वीडियो वायरल
1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. बजट के बाद जहां सरकार इसे संतुलित और विकासोन्मुख बता रही है, वहीं मिडिल क्लास को इससे खास राहत मिलती नहीं दिखी. इसी वजह से बजट के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सीधे सवाल किया कि मिडिल क्लास के लिए इस बजट में क्या है? इस सवाल पर वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया ने कई लोगों को चौंका दिया. इस सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हिचकते और मुस्कुराते हुए चुप रह गईं. आप भी देखें निर्मला सीतारमण की वो वायरल वीडियो.