गुजरात के तरुण को बंग्लादेशी काजल से हुआ प्यार शादी के 10 साल बाद एक कॉल ने खोल दिया राज
गुजरात के तरुण को बंग्लादेशी काजल से हुआ प्यार शादी के 10 साल बाद एक कॉल ने खोल दिया राज
Kajal Tarun Patel Story: गुजरात के आणंद जिले की एक प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है. लम्भवेल गांव के तरुण पटेल की फेसबुक के जरिए बांग्लादेश की काजल से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई. कथित तौर पर वैध दस्तावेज न मिलने के बाद काजल 2016 में अवैध तरीके से भारत पहुंचीं और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली. समय के साथ उनके दो बच्चे भी हुए और परिवार सामान्य जीवन जी रहा था. हाल ही में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान काजल द्वारा अपनी बीमार मां को किया गया एक फोन कॉल जांच एजेंसियों की नजर में आ गया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल उन्हें महिला आश्रम में रखा गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है. (सभी फोटो News18)