खाट के नीचे सो रहा था विशाल अजगर देखते ही छूट गए सभी के पसीने दिल्ली के DDA पार्क से रेस्क्यू

Delhi Python Rescue: दिल्ली के फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीडीए पार्क में रखी खाट के नीचे एक विशाल अजगर दिखाई दिया. अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों के पसीने छूट गए. तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू किया. अधिकारियों के मुताबिक, यह अजगर पास के असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया था. रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.

खाट के नीचे सो रहा था विशाल अजगर देखते ही छूट गए सभी के पसीने दिल्ली के DDA पार्क से रेस्क्यू