आसमान छू रहा था पानी का फव्वारा असर इतना कि ढहने लगे मकान मची अफरा-तफरी

नवसारी जिले के खेरगाम तालुका के वडपाड़ा गांव में दमनगंगा पेयजल योजना की टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. चार रास्ता के पास टेस्टिंग के दौरान पाइपलाइन अचानक फट गई. पाइपलाइन फटने के बाद करीब 70 फीट ऊंचे पानी के फव्वारे निकलने लगे. देखते ही देखते पानी आसपास के इलाके में फैल गया. अचानक हुए इस हादसे से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव से पास स्थित एक मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है. योजना शुरू होने से ठीक पहले हुए इस हादसे का वीडियो अब सामने आया है.

आसमान छू रहा था पानी का फव्वारा असर इतना कि ढहने लगे मकान मची अफरा-तफरी