दिल्ली का वो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जहां बैडमिंटन खेलते-खेलते मर रहे हैं लोग 20 दिन में हो गए 2 बड़े हादसे
साउथ दिल्ली के नामचीन सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20 दिन में दो शख्स बैंडमिंटन खेलते-खेलते हादसे के शिकार हो गए. एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक शख्स को किसी तरह बचाया गया. अब सदस्यों ने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मेडिकल सुविधाओं के अभाव को लेकर हल्ला बोल दिया है.