कश्मीर के अनंतनाग में फटा बादल गुरिद्रामन गांव में मची तबाही देखें Video

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू इलाके के गुरिद्रामन गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद अचानक बादल फट गया. जिसके बाद आए तेज बहाव ने गांव में दहशत फैला दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार कई घरों, खेतों और संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें हालात का जायजा लेने में जुटी हैं. मौसम विभाग ने भी कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों के पास जाने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है.

कश्मीर के अनंतनाग में फटा बादल गुरिद्रामन गांव में मची तबाही देखें Video