Travel News: लेकसिटी का बढ़ा दुनिया में मान जुलाई ट्रैवल के लिए भारत के टॉप-3 सबसे खूबसूरत शहरों में बनाई जगह
Travel News: लेकसिटी का बढ़ा दुनिया में मान जुलाई ट्रैवल के लिए भारत के टॉप-3 सबसे खूबसूरत शहरों में बनाई जगह
Udaipur Travel News: उदयपुर ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया है. जुलाई में घूमने के लिए उदयपुर को भारत के तीसरे सबसे खूबसूरत शहर के रूप में जगह मिली है. प्रतिष्ठित ट्रैवल एंड लीजर की सूची में शामिल होने से शहर की पर्यटन पहचान को नई मजबूती मिली है. मानसून के दौरान झीलों से लबालब भरे नजारे, अरावली की हरियाली, ऐतिहासिक महल और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यही वजह है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक इस मौसम में उदयपुर पहुंचते हैं. यह उपलब्धि राजस्थान के पर्यटन उद्योग के लिए भी सकारात्मक संकेत मानी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस रैंकिंग से स्थानीय पर्यटन, होटल उद्योग और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा.