उदयपुर में छिपा स्वर्ग! बाहुबली हिल्स और जगमंदिर को मिला खास प्रमोशन पर्यटकों के लिए बन गया सेल्फी पॉइंट
उदयपुर में छिपा स्वर्ग! बाहुबली हिल्स और जगमंदिर को मिला खास प्रमोशन पर्यटकों के लिए बन गया सेल्फी पॉइंट
Monsoon Tourism Udaipur: राजस्थान की पर्यटन नगरी उदयपुर को मानसून सीजन में और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. पर्यटन विभाग ने शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल बाहुबली हिल्स और जगमंदिर को विशेष प्रमोशन देने की तैयारी शुरू की है. मानसून के दौरान हरियाली, झीलों का बढ़ता जलस्तर और प्राकृतिक सौंदर्य उदयपुर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है. ऐसे में इन प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. बाहुबली हिल्स अपने मनमोहक व्यू पॉइंट और फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है, जबकि जगमंदिर अपनी शाही विरासत और झील के बीच स्थित अद्भुत स्थापत्य के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है.