Health Tips: बारिश में भूलकर भी बिना जांचे न खाएं ये सब्जियां छोटी सी लापरवाही बना सकती है अस्पताल का रास्ता
Health Tips: बारिश में भूलकर भी बिना जांचे न खाएं ये सब्जियां छोटी सी लापरवाही बना सकती है अस्पताल का रास्ता
Rainy Season Health Tips: बरसात के मौसम में नमी और गंदगी बढ़ने के कारण कुछ सब्जियों में बैक्टीरिया, फंगस और कीड़ों के पनपने का खतरा अधिक रहता है. खासकर पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया और पत्ता गोभी को बिना अच्छी तरह धोए खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट संक्रमण और अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मानसून में ताजी और साफ सब्जियां ही खरीदें, उन्हें नमक या हल्के गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर पकाएं और कच्ची सब्जियां खाने से बचें. सही तरीके से साफ और पकाकर खाने से मानसून में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम काफी हद तक कम किए जा सकते हैं.