खाली पेट लहसुन और शहद खाने से क्या होता है आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए फायदे
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, लहसुन और शहद का सही मात्रा में सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन और त्वचा की देखभाल में मददगार हो सकता है. हालांकि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह जरूर लें.