दांत दर्द से लेकर हिचकी तक कई रोगों पर कारगर है अकरकरा यहां जानिए इसके अनगिनत फायदे और इस्तेमाल का तरीका
घर के आस-पास की झाड़ियां में कई बार कुछ ऐसे फूल और पत्तियां भी होती हैं जो बेहद उपयोगी होती है, अकरकरा का फूल इन्हीं में से एक है जो लोगों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है. अगर आप दांत दर्द की समस्या से परेशान है या मसूड़े की सूजन आपको परेशान कर रही है तो यह फूल आपके लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं होगा.