लद्दाख से अरुणाचल तक सेना के लॉजिस्टिक्स ड्रोन बदलेंगे हिमालय का गेम! पलक झपकते ही पहुंचेगा 18000 फीट पर सामान
Indian Army Logistics Drones: भारतीय सेना अब हिमालय की दुर्गम चोटियों पर तैनात सैनिकों तक रसद पहुंचाने के लिए एडवांस्ड लॉजिस्टिक्स ड्रोन का इस्तेमाल करने जा रही है. यह ड्रोन पुराने हो चुके चीता हेलीकॉप्टर्स और पैदल राशन ले जाने की मजबूरी को खत्म कर देंगे. मेक इन इंडिया के तहत बने एयर हंस और येती जैसे ड्रोन 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारी वजन उठाकर उड़ान भर सकते हैं.