हैदराबाद के पास है ये अद्भुत गुफा पत्थरों में छिपे हैं सात सुर और हजारों शिवलिंग
हैदराबाद के पास है ये अद्भुत गुफा पत्थरों में छिपे हैं सात सुर और हजारों शिवलिंग
हैदराबाद से करीब 320 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश में मौजूद बेलम गुफाएं प्राकृतिक खूबसूरती और रहस्य का अनोखा संगम हैं. जमीन से करीब 65 फीट नीचे उतरते ही यहां एक अलग ही दुनिया नजर आती है. चूना पत्थरों से बनी इस गुफा में प्राकृतिक आकृतियां, हजारों शिवलिंग जैसी संरचनाएं और करीब 150 फीट नीचे बहने वाली भूमिगत जलधारा आकर्षण का केंद्र हैं. सबसे खास है म्यूजिकल चैंबर, जहां चट्टानों पर हल्की चोट करने से संगीतमय आवाजें सुनाई देती हैं. करीब 3.2 किलोमीटर लंबी बेलम गुफाओं में जैन और बौद्ध भिक्षुओं से जुड़े अवशेष भी मिले हैं. अक्टूबर से फरवरी तक यहां घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है.