हरियाणा में 2019 के लोकसभा चुनाव का कैसा था एग्जिट पोल क्या रहा अनुमान

Exit Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज शाम 6 बजे तक होगा. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है. देशभर की निगाहें इस राज्य पर भी ​है. जाट लैंड में जब 2019 में चुनाव हुए थे तो लोग मोदी की लहर को कम आंक रहे थे.

हरियाणा में 2019 के लोकसभा चुनाव का कैसा था एग्जिट पोल क्या रहा अनुमान
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज शाम 6 बजे तक होगा. उसके बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी. 4 जून को मतगणना के बाद लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि दिल्ली के सिंहासन पर कौन सी पार्टी विराजमान होगी. पीएम मोदी तीसरी बार पीएम होंगे या फिर विपक्ष को मौका मिलेगा. देश की राजधानी से सटे जाट लैंड यानी हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है. देशभर की निगाहें इस राज्य पर भी ​है क्योंकि राजनीतिक पंडित किसान आंदोलन से भाजपा को वोटों के नुकसान होने और कांग्रेस को फायदा होने का अनुमान लगा रहे हैं. आज शाम 6 बजे के बाद से हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों से जुड़ा एग्जिट पोल भी आने लगेगा, जिससे आपको एक अनुमान लग सकता है कि इस बार हरियाणा में मोदी की लहर कायम है या फिर विपक्ष पर लोगों ने भरोसा किया है. हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 का एग्जिट पोल जाट लैंड में जब 2019 में चुनाव हुए थे तो लोग मोदी की लहर को कम आंक रहे थे. मतदान के बाद जब एग्जिट पोल आए ​तो उसमें हरियाणा की 10 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में जोरदार टक्कर का अनुमान लगाया गया था. उस एग्जिट पोल में 10 सीटों में से कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया था. वहीं भाजपा को 6 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी. ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024: आखिर क्या होते हैं एग्जिट पोल, क्या इनके नतीजे हमेशा सटीक होते हैं, कैसे निकाले जाते हैं? क्या रहा हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम? जब हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए तो सभी एग्जिट पोल के अनुामान सिरे से गलत साबित हुए. हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया और 10 की 10 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी. उस समय मोदी की आंधी में पूरा विपक्ष ध्वस्त हो गया. ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024: रिजल्ट से पहले दूर कर लें कन्फ्यूजन! क्या हैं एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल, अंतर है भी या नहीं? हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें कौन सी हैं? 22 ​​जिलों वाले हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, अंबाला और भिवानी महेंद्रगढ़ सीटों पर लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं. Tags: 2024 Loksabha Election, BJP, Congress, Exit poll, Loksabha ElectionsFIRST PUBLISHED : June 1, 2024, 15:58 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed