महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके बिना परामर्श न लें कोई दवा
महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके बिना परामर्श न लें कोई दवा
Women Urinal Infection Care Tips: महिलाओं में यूटीआई की समस्या आम है. डॉ. गार्गी अग्रवाल के अनुसार, कम पानी पीना, गलत सफाई और पेशाब रोकना इसके कारण हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक न लें, यह किडनी तक फैल सकता है. आजकल कई बार महिलाओं को पेशाब में थोड़ी जलन होती है और वे बिना डॉक्टर से सलाह लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खुद ही शुरू कर देती हैं. ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है. बार-बार या गलत तरीके से एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया पर दवा का असर कम हो सकता है और एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या पैदा हो सकती है. इसके बाद जरूरत पड़ने पर सही दवा भी संक्रमण पर ठीक से काम नहीं कर पाती.