सोमवती अमावस्या पर करें ये 4 खास उपाय आर्थिक परेशानी होगी दूर पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं जैसे इसका नाम सोमवती अमावस्या है वैसे ही यह सोमवार को ही मानी जाएगी. अमावस्या तिथि रविवार दोपहर बाद शुरू हो जाएगी लेकिन उदय तिथि सोमवार को होने के कारण सोमवती अमावस्या का महत्व सोमवार को ही रहेगा. रविवार को इसे नहीं माना जाएगा. सोमवार को कई घंटे तक अमावस्या तिथि रहने के कारण पूरे दिन इसका पुण्यकाल माना जाएगा.