इंडो-चाइना बॉर्डर पर तैनात फौजी के घर पर चला बुलडोजर फूट-फूटकर रोई पत्नी 37 लाख रुपये पल भर में हो गए मिट्टी!
फरीदाबाद के साहुपुरा में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी ने एक फौजी के सपनों का आशियाना भी तोड़ दिया. लद्दाख में तैनात नायब सूबेदार रामकुमार के निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त किए जाने पर उनकी पत्नी रेखा चौहान फूट-फूटकर रो पड़ीं. परिवार का आरोप है कि बिना नोटिस कार्रवाई की गई, जबकि घर बनाने में जीवनभर की जमा पूंजी लगी थी.