फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का नया ठिकाना बना ये गांव IMT की कंपनियों ने बढ़ाई कीमत जानें जमीन और प्लॉट के रेट
Faridabad Property: फरीदाबाद का तिगांव क्षेत्र स्थित नवादा गांव IMT सेक्टर-68 और 69 के नजदीक होने के कारण तेजी से विकसित हो रहा है. यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के अवसरों के साथ प्रॉपर्टी की मांग भी बढ़ी है. स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर के अनुसार कृषि भूमि का सर्कल रेट सामान्य लोकेशन पर करीब 1.78 करोड़ रुपये प्रति एकड़ और प्राइम लोकेशन पर करीब 2 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक बताया जा रहा है.