Ground report: फरीदाबाद की सपेरा बस्ती में नालियों की कमी से बारिश में गंदगी से बढ़ जाता है सांपो का खतरा स्थानीय परेशान
Ground report: फरीदाबाद की सपेरा बस्ती में नालियों की कमी से बारिश में गंदगी से बढ़ जाता है सांपो का खतरा स्थानीय परेशान
स्थानीय निवासी मेहर सिंह बताते हैं मैं इसी सपेरा बस्ती बीपीएल कॉलोनी का निवासी हूं. बरसात के दिनों में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है. गंदगी की वजह से सांप घरों में घुस जाते हैं. हम तो सपेरे हैं, इसलिए सांप पकड़ लेते हैं लेकिन आम आदमी की जान चली जाए. पहले सांप पकड़ने का काम करते थे. अब सरकार ने वह काम बंद करवा दिया है.. इसलिए ढोल और बैंड-बाजे का काम करते हैं. यहां बहुत जहरीले सांप घूमते हैं. दो-तीन लेडिस को सांप काट चुका है. एक मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी.