अयातुल्ला खामेनेई ने कश्मीर में जो कहा था वो हम आज भी नहीं भूले दीपक वोहरा ने लगाई ईरान की क्लास
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने अब केवल शोकसभा का स्वरूप नहीं रखा, बल्कि वह क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति का नया केंद्र बनता नजर आया. तेहरान में लाखों लोगों की मौजूदगी के बीच जहां खामेनेई को अंतिम विदाई दी गई, वहीं अमेरिका विरोधी नारों और बदले की चेतावनियों ने पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया.