हरी मिर्च कैसे बन जाती है लाल किसान ने बताया पूरा प्रोसेस

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड में बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती की जाती है. यहां के किसान अजीत सिंह ने बताया कि सूखी लाल मिर्च कैसे तैयार की जाती है. उनके मुताबिक, हरी और लाल मिर्च अलग-अलग पौधों से नहीं, बल्कि एक ही पौधे से निकलती हैं. खेत में जो हरी मिर्च समय पर नहीं तोड़ी जाती, वही पककर लाल हो जाती है. लाल मिर्च को तोड़ने के बाद करीब एक सप्ताह तक तेज धूप में सुखाया जाता है. इसके बाद सूखी लाल मिर्च तैयार हो जाती है, जिसे व्यापारी खरीदकर मिर्च पाउडर बनाने वाली कंपनियों तक पहुंचाते हैं. सूखी लाल मिर्च को एक से दो साल तक आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता है, जबकि हरी मिर्च जल्दी खराब हो जाती है.

हरी मिर्च कैसे बन जाती है लाल किसान ने बताया पूरा प्रोसेस