Delhi–Karnal RRTS Project : दिल्ली के पास बनेगा 136 किलोमीटर का नया रेलवे ट्रैक 22 स्टेशन भी बनेंगे
Delhi–Karnal Namo Bharat Corridor : मेरठ से दिल्ली तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने के बाद अब करनाल रूट पर भी नमो भारत ट्र्रेन चलाने की तैयारी है. हरियाणा सरकार ने भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है. यह प्रोजेक्ट दिल्ली से करनाल तक जाएगा और बीच में करीब 22 स्टेशन भी बनाए जाएंगे. इस कॉरीडोर का मकसद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में आसान और कनेक्टिविटी बनाना है. प्रोजेक्ट को रेलवे और हरियाणा सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा.