Housing Update : दुनिया के 8 शहर जहां सबसे तेजी से बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम मुंबई भी लिस्ट में शामिल
Housing Update : दुनिया के 8 शहर जहां सबसे तेजी से बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम मुंबई भी लिस्ट में शामिल
Housing Price in World : प्रॉपर्टी के दाम तो वैसे दुनिया के हर गली-कूचे में बढ़ रहे हैं, लेकिन सबसे तेज महंगे होने वाले शहरों में भारत का मुंबई भी शामिल हो गया है. चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में दुनियाभर में संपत्तियों की कीमतों में औसतन 6.2 फीसदी की ग्रोथ दिखी है. रियल एस्टेट सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया के 46 देशों की सूची में से सबसे ज्यादा महंगे होने वाले 8 शहरों में भारत का मुंबई भी शामिल है.