Khairatabad Tomb: 400 साल पुराना वो मकबरा जिसमें आज तक नहीं बनी कोई कब्र जानिए क्या है रहस्य
Khairatabad Tomb: हैदराबाद के खैरताबाद में करीब 400 साल पुराना एक अनोखा मकबरा आज भी लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है. कुतुब शाही दौर में उस्ताद अखुंद मुल्ला अब्दुल मलिक के लिए बनवाए गए इस मकबरे में आज तक कोई कब्र नहीं बनी. बताया जाता है कि हज के सफर के दौरान मक्का में ही उनका इंतकाल हो गया, जिसके बाद उनका शव हैदराबाद नहीं लाया जा सका.