1 एकड़ में 15 टन तक पैदावार तेलंगाना में साबूदाना यानी कसावा की खेती से किसान कमा सकते हैं मोटा मुनाफा
Sabudana Ki Kheti: तेलंगाना में साबूदाना यानी कसावा की खेती किसानों के लिए कम पानी में बेहतर कमाई का विकल्प बन रही है. सामान्य लागत और सीमित सिंचाई में इसकी खेती की जा सकती है. अनुकूल परिस्थितियों में एक एकड़ से करीब 15 टन तक पैदावार मिलने का दावा किया जा रहा है. कसावा की मांग खाद्य और प्रोसेसिंग उद्योग में रहती है. ऐसे में किसान इसकी खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और अपनी आमदनी बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं.