Sugarcane Farming Tips: गन्ना 5 फीट का होते ही कर दें ये काम वरना खेत में खड़ी फसल हो सकती है बर्बाद
Sugarcane Farming Tips: गन्ने की बेहतर पैदावार और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय पर बंधाई करना बेहद जरूरी है. तेज हवाओं और वजन बढ़ने के कारण गन्ने के गिरने से भारी नुकसान होता है. जब गन्ने की लंबाई 5 फीट तक हो जाए, तब जमीन से 1 से 1.5 फीट की ऊंचाई पर सूखी पत्तियों से पहली बंधाई करनी चाहिए.