भुट्टा चाहिए मोटा और दाने चाहिए भरपूर तो मक्का के खेत में इन कामों को भूलकर भी न भूलें
मक्का की अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ सिंचाई ही नहीं बल्कि समय पर निराई-गुड़ाई, जल निकासी, मिट्टी चढ़ाना, संतुलित पोषण और कीट नियंत्रण भी जरूरी है. भुट्टा निकलने, सिल्क आने और दाने भरने की अवस्था में खेत में नमी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. वहीं बारिश के दौरान जलभराव से बचाव और फॉल आर्मी वर्म की समय पर पहचान भी फसल को नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाती है.