मट्ठा और गुड़ से घर पर बनाएं जैविक घोल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और फसल को मजबूत बनाने का आसान देसी तरीका
मट्ठा और गुड़ से घर पर बनाएं जैविक घोल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और फसल को मजबूत बनाने का आसान देसी तरीका
Agriculture Tips: मट्ठा और गुड़ से तैयार किया गया जैविक घोल प्राकृतिक खेती में मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपयोगी माना जाता है. यह घोल मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बढ़ाने, जैविक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक हो सकता है. कई किसान इसे रासायनिक खाद के विकल्प के रूप में भी अपनाते हैं. विशेषज्ञ सलाह के अनुसार, घोल को सही अनुपात में तैयार कर निर्धारित मात्रा में ही खेत में उपयोग करना चाहिए. नियमित उपयोग से मिट्टी की संरचना बेहतर बनी रहती है और फसलों की बढ़वार पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.