कौन हैं वो 2 चेहरे जिन्होंने ममता बनर्जी को 24 घंटे में दो बार दिया 440 बोल्ट का झटका
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 24 घंटे के भीतर दो नामांकन वापसी ने हलचल बढ़ा दी है. नंदीग्राम से ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने 18 सितंबर को अपना नामांकन वापस लिया. अगले दिन रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी ने भी चुनाव से हटने का फैसला कर लिया. दोनों का राजनीतिक करियर अलग है. संचिता लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी रही हैं और पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. रबीउल कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रहे और 2021 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर रेजीनगर से जीते. अब दोनों के चुनाव से हटने के बाद बंगाल की सियासत में नए समीकरण बन रहे हैं. इस खबर में पढ़ें दोनों के राजनीतिक करियर के बारे में.