वोटर आईडी पैन कार्ड जमीन के कागज अमीनुल ने दिखा दिए 16 कागज कोर्ट ने फिर भी नहीं माना भारत का नागरिक
वोटर आईडी पैन कार्ड जमीन के कागज अमीनुल ने दिखा दिए 16 कागज कोर्ट ने फिर भी नहीं माना भारत का नागरिक
Indian Citizenship Proof: असम के अमीनुल हक ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए गुवाहाटी हाईकोर्ट में 16 दस्तावेज पेश किए. इनमें 1951 की एनआरसी की कॉपी, कई वर्षों की वोटर लिस्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जमीन के कागजात और स्कूल सर्टिफिकेट शामिल थे. उनके पिता ने भी अदालत में उन्हें अपना बेटा बताया, लेकिन कोर्ट ने कहा कि केवल दस्तावेजों का संग्रह या मौखिक गवाही पर्याप्त नहीं है.