भूकंप वेनेजुएला में फिर भारत की क्यों बढ़ी टेंशन क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा समझें तबाही का तेल कनेक्शन
भूकंप वेनेजुएला में फिर भारत की क्यों बढ़ी टेंशन क्या पेट्रोल-डीजल होगा महंगा समझें तबाही का तेल कनेक्शन
Venezuela Earthquake Impact on India: वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारत की बढ़ती तेल आयात रणनीति को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है. फिलहाल तेल रिफाइनरियों या एक्सपोर्ट स्ट्रक्चर को बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि यदि बंदरगाह, पाइपलाइन या शिपमेंट प्रभावित होते हैं तो इसका असर वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है. भारत फिलहाल कई देशों से तेल खरीदता है, इसलिए तत्काल ईंधन संकट की आशंका नहीं है. लेकिन भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदता है. आने वाले कुछ दिनों में वेनेजुएला की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी.